छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने पाली और बांकीमोंगरा नगर क्षेत्रों सहित ग्रामीण इलाकों के लिए करोड़ों की विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।
पाली और बांकीमोंगरा को सौगात
पाली नगर पंचायत के लिए – ₹ 1.09 करोड़ से अधिक
मुख्य मार्ग पर पुल और नाली निर्माण
मैनुअल रिक्शा क्रय आदि
बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के लिए – ₹ 2.89 करोड़ से अधिक
हनुमान चौक से घुड़देवा बाजार तक विद्युत पोल विस्तार व लाइट स्थापना
गजरा ग्राउंड का विकास एवं मंगल भवन निर्माण
मुक्तिधाम में आरसीसी शवदाह व बाउंड्रीवॉल निर्माण
डेली सब्जी बाजार निर्माण
सीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण आदि
46 ग्राम पंचायत भवनों को स्वीकृति – ₹ 9.20 करोड़
डीएमएफ मद से जिले के 30 वर्ष पुराने व जर्जर भवनों को बदलते हुए तथा भवन-विहीन पंचायतों में 46 नवीन पंचायत भवनों के लिए ₹ 20-20 लाख प्रति पंचायत भवन की स्वीकृति दी गई है। इसमें कोरबा, कटघोरा, करतला, पाली और पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के कई गांव शामिल हैं।
20 स्थानों पर गोदाम निर्माण – ₹ 3.98 करोड़
समितियों और उपार्जन केंद्रों में 20 नए गोदामों की मंजूरी दी गई है। इनसे बीज, खाद और अन्य सामग्री सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक गोदाम की लागत लगभग 19.97 लाख रुपए तय की गई है।
कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा – प्रभारी मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में विकास कार्यों की रफ्तार तेज की जा रही है। स्वीकृत योजनाओं से नगर और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएँ बेहतर होंगी।
