ग्राम पंचायत अचलपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने सुनी आमजन की समस्याएं

ग्राम पंचायत अचलपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने सुनी आमजन की समस्याएं

 

प्रतापगढ़, 6 नवम्बर। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को ग्राम पंचायत अचलपुर में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी प्रतापगढ़ अश्विनी मालू, एसीईओ धनदान देथा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक टी.आर. आमेटा, सीडीईओ के.के. तेतरवाल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।Uploaded Image

 

राजस्व मंत्री मीणा ने शिविर में उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीण सेवा शिविरों में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकतम समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया जाए ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।Uploaded Image

श्मीणा ने कहा कि आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शिविर में उपस्थित आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए सतत कार्यरत है।

 

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई, वहीं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने एफएमडी टीकाकरण तथा अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामजन उपस्थित रहे।

Related Post