जांजगीर-चांपा किसानों के हित एवं जनकल्याण के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी जीवन को नई मजबूती व संबल प्रदान कर रही है। योजना की 23वीं किस्त का लाभ मिलने से विकासखंड बलौदा के ग्राम नवापारा निवासी किसान रामनाथ कश्यप पूरे उत्साह के साथ खरीफ सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं।
रामनाथ कश्यप ने बताया कि वे 7 एकड़ कृषि भूमि में खेती करते हैं। उनका कहना है कि प्रत्येक फसल सीजन की शुरुआत में बीज, उर्वरक, दवाइयों और अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था के लिए धन की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता खेती की तैयारियों को आसान बनाती है और आर्थिक दबाव भी कम करती है। उन्होंने बताया कि 23वीं किस्त से प्राप्त राशि का उपयोग वे बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि कार्यों में करेंगे, जिससे समय पर बुवाई और बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।
रामनाथ कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इससे न केवल खेती के लिए समय पर आर्थिक सहयोग मिलता है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है और किसानों का जीवन अधिक समृद्ध बन रहा है।
