सकरार झांसी: थाना प्रभारी अमीराम सिंह ने क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें उन्होंने ड्रोन की अफवाहों पर सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस बैठक में ग्राम प्रधानों को ड्रोन से जुड़ी झूठी खबरों और अफवाहों के प्रति सावधान रहने और ऐसी खबरों को फैलने से रोकने के लिए कहा गया। थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधानों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सहयोग करने की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा।
थाना प्रभारी अमीराम सिंह ने ग्राम प्रधानों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनके क्षेत्रों में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ड्रोन की अफवाहों को लेकर किसी भी तरह की अनावश्यक दहशत फैलाने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी है। ग्राम प्रधानों ने भी अपने क्षेत्रों में पुलिस के साथ सहयोग करने और लोगों को जागरूक करने का आश्वासन दिया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर थाना प्रभारी अमीराम सिंह,नृपेंद्र सिंह प्रधान लुहारी,परशुराम कुशवाहा प्रधान मगरपुर,हरेंद्र सिंह घुराट,दीनदयाल, बृजेंद्र कुमार चौबे, सूथिंद्र कुमार घुराट,मोहन लाल भारती प्रधान सकरार,मनोज तिवारी प्रधान निनोरा,देवेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर अंकित साहू 
