
सकरार झांसी:आज यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत थाना सकरार के उप निरीक्षक सुरेश चंद्र एवं महिला आरक्षी रूक्मणी शर्मा द्वारा थाना सकरार अंतर्गत ग्राम ढोंडा में चौपाल लगाकर नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओ को सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति योजना,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना , निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओ के बारे में तथा विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098, 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।इसके साथ ही उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया लेकिन किसी के द्वारा कोई भी समस्या नहीं बताई गई एवं उनकी सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए।
रिपोर्टर अंकित साहू
