उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान

कोंडागांव, 08 जून 2026। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विशेष अपराध समीक्षा बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” और “एम्पलाई ऑफ द मंथ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Uploaded Image

“कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसगांव अभिनव उपाध्याय तथा थाना प्रभारी विश्रामपुरी निरीक्षक शंकर लाल ध्रुव को प्रदान किया गया। वहीं “एम्पलाई ऑफ द मंथ” पुरस्कार रीडर पुलिस अधीक्षक उप निरीक्षक खेमराज जैन और डीएसबी शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक कैलाश ठाकुर को दिया गया।

Uploaded Image

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली पूरे जिले के पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Post