विधायक उमेश पटेल की त्वरित पहल से बासनपाली में लगा नया ट्रांसफार्मर

रायगढ़ - खरसिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत गोर्रा सेक्टर के ग्रा. पं.-बासनपाली नीचे बस्ती के ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को भारी

परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रात में बिजली न होने से छाया रहता था, जिससे सांप बिच्छु जैसे जहरीले जीव जन्तुओं का खतरा बढ़ गया था तथा दिन में बोर नहीं चलने से पीने के लिए पानी की भारी समस्या हो रही थी। ऐसे में गाँव के जागरुक कांग्रेस कार्यकतो व पंच गण-लक्ष्मीनारायण सिदार (ननकी उपसरपंच विवेक कुमार सिदार कमल निषाद गोदी मालाकार, बजरंग सिदार, अमर विलास यादव एवं गोर्रा सेक्टर प्रभारी मनोज काश्यकार द्वारा खरसिया विधायक उमेश पटेल को ट्रांसपागेर खराब होने की जानकारी दिया गया ।

विधायक उमेश पटेल ने उत्पनी संवेदनशीलता और त्वरित कार्य शैली से ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिना देरी किये बिजली विभाग के अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। उमेश पटेल की सक्रियता का नतीजा यह रहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा दूसरे ही दिन खराब ट्रांसफार्मर को निकाला गया तथा तीसरे ही दिन नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया, जिससे गाँव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।

ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उन्होंने विधायक उमेश पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकताओं, किसानों और ग्रामीणों ने एक स्वर में विधायक की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्यवाही ने न केवल गाँव की समस्या हल की बल्कि उनके प्रति विश्वास को और मजबूत किया।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने विधायक के निर्देश पर तेजी से कार्य पूरा किया। विधायक उमेश पटेल की इस मानवीय पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे जनता की हर समस्या के प्रति सजग है ।

Related Post