मेवाड़ा कलाल समाज कि नव कार्यकारिणी का हुआ गठन,भैरुलाल चौधरी सेमलिया बने अध्यक्ष
मेवाड़ा कलाल समाज की बैठक अरनोद में गौतमेश्वर रोड़ स्तिथ राधा कृष्ण धर्मशाला में आयोजित कि गई। बैठक में समाज जनों की सर्व सम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष के रूप में भेरूलाल चौधरी सेमलिया कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौधरी बगड़ावद,सचिव मोहनलाल चौधरी रायपुर और सह सचिव शीतल चौधरी प्रतापगढ़ को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो को समाज जन की और से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।
नव नियुक्त पदाधिकारियो को समाज की आशाओं एवं विश्वास के अनुरूप कार्य करने और समाज को संगठित रखने व संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। समाज के लोगो ने नव नियुक्त पदाधिकारियो को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
