इन्फ्लूएंजा से लड़ने पीपीई किट पहन किया गया मॉक ड्रिल

रायगढ़- जिले में सर्दी बुखार और खांसी जैसे मरीजों की संख्या बढ़ते ही 11 सितंबर को मेडिकल कॉलेज में इनफ्लुएंजा के संभावना को ताक में रखते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया l इसमें डमी मैरिज को घर से ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस में लिटाकर पहले से निश्चित आइसोलेट वार्ड में एडमिट किया गया l वेंटिलेटर व मल्टीपैरामीटर ,वाइटल साइन मशीन के माध्यम से जांच व मॉनिटरिंग चिकित्सकों ने की। स्वास्थ्य कर्मचारी पीपीई किट पहनकर इस मॉक ड्रिल में शामिल हुए l

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 9 से 11 सितंबर तक अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाना है l जिसमें अस्पताल में बेड की स्थिति दवाइयां की उपलब्धता अस्पतालों की बेड क्षमता, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन से जुड़े आइसोलेशन बेड, आईसीयू बेड, व वेंटिलेटर से जुड़े बेडों की संख्या, नेबुलाइजर, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, पीपीई किट आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए एवं अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है l सभी अस्पताल अधीक्षक,सीएस , सीएससी प्रभारी, पीएचसी प्रभारी अपने अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां पर क्या-क्या सुविधाएं हैं, इसको आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड़ करने निर्देश जारी किया गया है।

इन्फ्लूएंजा के लक्षण दिखाई देते ही सर्दी बुखार एवं शरीर में तेज दर्द के साथ कभी-कभी उलटी भी होती है l ऐसी स्थिति होने पर निर्देश दिया गया है कि परिवार के अन्य सदस्यों को मैरिज से अलग रखें एवं ठंडी वस्तुओं का सेवन न करने के निर्देश दिया गया है l

Related Post