खाद की कालाबाजारी बंद करने व फसल बीमा की राशि का समय पर भुगतान करने को लेकर सौपा ज्ञापन

खाद की कालाबाजारी बंद करने व फसल बीमा की राशि का समय पर भुगतान करने को लेकर सौपा ज्ञापन

भील प्रदेश किसान मोर्चा ब्लॉक अरनोद
द्वारा खाद की कालाबाजारी बंद करने व फसल बीमा की राशि का समय पर भुगतान करने को लेकर रैली के माध्यम से बस स्टेण्ड पर नारे बाजी कर प्रदर्शन किया गया व उपखण्ड कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी काजल मीना को ज्ञापन सौपा गया। जानकारी देते हुए दिलीप खांट ने बताया कि खाद की कालाबाजारी बद की जाए व सरकारी समितियो में खाद समय पर उपलब्ध करवाया जावे एवं किसानों के फसल बीमा की राशि का भुगतान समय पर किया जावे भुगतान बाबत। इस वर्ष
अतिवृष्टि के कारण बहुत सारे खेतो में बुवाई नहीं हो पाई है उनको उचित मुआवजा दिया जावें। माही बांध व जाखम बांध का पानी सिचाई के लिए अरनोद ब्लॉक के किसान भाईयों को उपलब्ध कराया जाए । भील प्रदेश किसान मोर्चा ब्लॉक अरनोद के समस्त काश्तकारो ने ज्ञापन में प्रस्तुत मांगों को जल्द से जल्द स्वीकृत करवाने को लेकर प्रदर्शन किया और मांगे स्वीकृत नहीं होने पर सरकार के खिलाफ आदोलन कि चेतावनी दी। ज्ञापन सौपने में मनीष, दिलीप, गौतमलाल, अंकुश,छगनलाल सहित कई किसान मौजूद थे।

Related Post