सिविल लाइन थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों पर बड़ी कार्रवाई की है। महाराणा प्रताप चौक शराब भट्टी और तालापारा क्षेत्र में की गई जांच के दौरान पाँच बाइक चालकों से कागजात प्रस्तुत न करने पर उनकी गाड़ियाँ जप्त की गईं।
थाना स्टाफ ने बताया कि कार्रवाई धारा 106 बीएनएसएस के तहत की गई है। जिन व्यक्तियों से मोटरसाइकिलें जब्त की गईं, उनके नाम इस प्रकार हैं –
1. अनिल दास (29 वर्ष), निवासी उड़िया पारा तिफरा – NS पल्सर
2. गौरव मधुकर (18 वर्ष), निवासी तुर्कडीह – बजाज प्लेटिना
3. दानिश रजा (22 वर्ष), निवासी लालखदान – होंडा साइन
4. देव कुमार सूर्यवंशी (27 वर्ष), निवासी तालापारा – बुलेट
5. अभिषेक सूर्यवंशी (24 वर्ष), निवासी अमेरी – सीडी डीलक्स
पुलिस का कहना है कि बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना और खतरनाक तरीके से स्टंट करना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे वाहन चालकों पर आगे भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।
