मानसून सत्र में विधायक लता उसेंडी ने उठाई कोंडागांव में B.Ed.-D.Ed. कॉलेज, NEP-2020 और बस्तर आधारित शोध की मांग

रायपुर/कोंडागांव, 13 जुलाई 2026 | छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने कोंडागांव में शासकीय B.Ed. एवं D.Ed. कॉलेज की स्थापना तथा शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं को शिक्षक प्रशिक्षण के लिए बाहर जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है। विधायक ने इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने मेरु विश्वविद्यालय घोषित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के अंतर्गत बस्तर की आवश्यकताओं के अनुरूप जनजातीय अध्ययन, वन एवं पर्यावरण विज्ञान, खनिज अर्थशास्त्र, नक्सल एवं शांति अध्ययन, बस्तर कला-संस्कृति तथा जल संसाधन प्रबंधन जैसे स्थानीय विषयों पर शोध कार्य प्रारंभ कराने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की शिक्षा, शोध और युवाओं के रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।

Related Post

Hg