Anp News Live गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कुदुरतुल्ला गांव में भूमि विवाद को लेकर सरकारी शिक्षक समेत कई लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।
पीड़ित ने शादियाबाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी नवनीत कुमार का आरोप है कि उनकी निजी भूमि पर रखी राबिश को सरकारी शिक्षक मनोज कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जबरन हटवाना शुरू कर दिया।
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मनोज कुमार, संतोष कुमार, अशोक, भंटू पुत्र शंभूनाथ सहित अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मां-बहन की गालियां दीं।
आरोप है कि संतोष कुमार ने उनका कॉलर पकड़ लिया तथा फावड़ा लेकर जान से मारने के इरादे से दौड़ा लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी कुसुम कला एवं LAC चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शंभू कुमार के भांजे और भतीजे हैं तथा पूर्व में भी दबंगई की घटनाएं कर चुके हैं।
उस समय गांव के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था, लेकिन इस बार फिर उसी तरह की घटना होने से परिवार दहशत में है।
