तमरावंड में सामूहिक भोज के बाद फैला फूड प्वाइजन का प्रकोप, 17 बीमार, एक महिला की मौत

कोण्डागांव, 25 मई 2026 | जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम तमरावंड में सामूहिक भोज के बाद फूड प्वाइजन का मामला सामने आया है। भोज में शामिल लोगों में अचानक उल्टी-दस्त के लक्षण दिखाई देने लगे, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार 17 मरीजों को तत्काल माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिनमें से 9 गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक महिला की मौत होने की खबर है।

Uploaded Image

घटना की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कोण्डागांव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है। स्वास्थ्य अमला प्रभावित ग्रामीणों की जांच और उपचार में जुटा है। प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार निगरानी कर रहा है।

Related Post