खेती होगी डिजिटल, किसान को मिली डिजिटल किसान किताब

Anp News Live, Korba प्रदेश में विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आयोजित “सुशासन तिहार 2026” आम जनता के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बनता जा रहा है। जिलेभर में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों के जरिए लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, जिससे शासन और आमजन के बीच दूरी कम हो रही है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कनकी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी से कार्यक्रम में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

यह शिविर ग्राम कनकी निवासी किसान धर्मेंद्र कुमार राजवाड़े के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हुआ। उन्हें शिविर के दौरान डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई, जिससे उनके कृषि कार्यों में अब काफी सहूलियत होगी।

धर्मेंद्र राजवाड़े के पास लगभग 8 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल किसान किताब मिलने से अब फसल विक्रय, ऋण प्राप्ति और अन्य शासकीय प्रक्रियाओं में आसानी होगी, साथ ही समय की भी बचत होगी।

उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविर को जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि इस तरह के शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं, जहां समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित ऐसे शिविर शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जो आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

Related Post