ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा पीथमपुर के विभिन्न स्कूलों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुए
बच्चों को दी प्रेरणा और कराई नशा से दूर रहने की प्रतिज्ञा
पीथमपुर, सेक्टर 1
ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पीथमपुर के अनेक विद्यालयों में जाकर छात्रों को नशे से होने वाले नुकसान और उससे बचने के उपायों के विषय में जागरूक किया गया।
इस विशेष अभियान का नेतृत्व बीके नंदा दीदी ने किया, जिन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहकर अपनी बुद्धि, चरित्र और जीवन विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने सरल और प्रभावशाली भाषा में बताया कि किस प्रकार नशा एक विद्यार्थी के भविष्य को अंधकार में ले जा सकता है और कैसे आत्म-संयम, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से जीवन को सुंदर और सफल बनाया जा सकता है।
बच्चों ने दीदी के विचारों को बड़े ध्यान से सुना और अत्यंत उत्साहपूर्वक नशा न करने की प्रतिज्ञा भी ली:
"हम प्रतिज्ञा करते हैं कि –
हम कभी भी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे।
हम अपने परिवार, समाज और देश को नशा मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे।
हम सदैव अच्छे विचारों, सत्कर्मों और आत्म-विकास के पथ पर चलेंगे।"
इस अभियान में बीके किशोर भाई, बीके कमल भाई, बीके तूफान भाई, बीके प्रवीण भाई तथा बीके जगदीश भाई इन सभी भाई भी इस अभियान में शामिल रहे। सभी ने मिलकर बच्चों
को प्रेमपूर्वक मार्गदर्शन दिया और कई स्कूलों में सुंदर प्रस्तुतियाँ व संवाद के माध्यम से सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया।
यह अभियान पीथमपुर में सभी वर्ग के लोगों को सही दिशा देने की एक प्रेरणास्पद पहल रही, जिसे स्कूलों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खूब सराहा।
#ब्रह्माकुमारी #नशामुक्तभारत #शिक्षा_और_संस्कार
