ANP सूर्यदेव चौरसिया की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद बृजमनगंज क्षेत्र के अंतर्गत कोल्हुई में बृजमनगंज रोड पर स्थित महावीर मेमोरियल हॉस्पिटल में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्टाफ द्वारा केक काटकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. एस.पी. चौरसिया ने कहा कि 14 अप्रैल का दिन देश के महान नेता एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी।
उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज में समानता और अधिकार दिलाने का सबसे सशक्त माध्यम बताया। उनका प्रसिद्ध कथन “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता एवं शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने एवं उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर सूर्यदेव चौरसिया, अविनाश पासवान, भानु चौरसिया, शिवनाथ चौरसिया, दीपक कन्नौजिया सूरज चौरसिया अभिषेक यादव सहित व अन्य लोग उपस्थित रहे।
