जिले की बुनियादी समस्याओं से कराया रूबरू
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से प्रयास कैवर्त की रिपोर्ट
गौरेला :-जिला प्रेस क्लब गौरेला पेंड्रा मरवाही के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज कलेक्टर कार्यालय में नव पदस्थ कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और कलेक्टर को जिले की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए विचार विमर्श किया। इस दौरान कलेक्टर श्री देवांगन ने कहा कि वे इस नवगठित जिले की जन समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर रहेंगे उन्होंने अपने कार्यालय का दरवाजा खुला ही इसलिए रखा है ताकि कोई भी आम व्यक्ति उनसे कभी भी मिल सके वे काम करने में यकीन रखते हैं और जनता की सेवा ही एक प्रशासनिक अधिकारी का प्रथम दायित्व होता है उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका शासन प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है कई बार प्रशासनिक अधिकारी उन सब चीजों को नहीं जान पाते जो मीडिया के माध्यम से उन तक आती है वे मीडिया से सभी सुझावों एवं सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा रखते हुए जिले के विकास में सक्रिय होकर कार्य करेंगे। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष सिद्दीकी ने क्षेत्र में सक्रिय भू माफियाओं द्वारा फर्जी नक्शा बटाकंन कराकर सरकारी जमीनों की खरीदी बिक्री किए जाने एवं जिले की शिक्षा,स्वास्थ्य , यातायात संबंधी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिला प्रेस क्लब सचिव योगेंद्र सिंह नहरेल ने उन्हें बताया कि आदिवासी बाहुल्य मरवाही विकासखंड शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अभी भी काफी पिछड़ा हुआ है प्रशासनिक उपेक्षा से मरवाही का समग्र विकास बाधित है इस पर श्री देवांगन में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। संयुक्त सचिव अजीत गहलोत ने जिले में प्रसूता महिलाओं में रक्त अल्पता की भयावह स्थिति से अवगत कराया पत्रकार तनवीर आलम ने भी नगर के बेतरतीब यातायात को सुधारने, पत्रकार राजेंद्र सोनी ने गांवों में नल जल योजना एवं बाजारों में साफ सफाई के आभाव के मुद्दे पर उनका ध्यान आकर्षित कराया जिस पर श्री देवांगन ने गंभीरता से कार्य करने की बात कही । जिला प्रेस क्लब के पत्रकारों ने जिला कलेक्टर श्री देवांगन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों विमोचित जिला प्रेस क्लब के प्रतीक चिन्ह का भी अवलोकन कराया इस अवसर पर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा, मुरारी रैदास, उमेश अग्रवाल, संतोष नामदेव, तनवीर आलम, तापस शर्मा, राकेश राजपूत, गौरव जैन, सुहैल आलम, सौरभ अग्रवाल, सूरज यादव, प्रयास कैवर्त, वीरेंद्र पांडे, राजेंद्र सोनी आदि पत्रकार उपस्थित थे ।
