जर्जर स्कूल भवन ने खोली सरकार के दावों की पोल, 24 बच्चे जमीन पर पढ़ने को मजबूर

कोंडागांव, 22 जनवरी 2026 | जिला कोंडागांव के ब्लॉक मर्दापाल अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमड़ीवाल के आश्रित ग्राम बेड़मा में प्राथमिक शाला की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है। पिछले 2–3 वर्षों से स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर पड़ा है, जिसकी न मरम्मत कराई गई और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। वर्तमान में 24 बच्चे बिना छत और बुनियादी सुविधाओं के जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

Uploaded Image

आम आदमी पार्टी ने इसे बच्चों की शिक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ बताते हुए भाजपा सरकार पर बस्तर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पण के बावजूद बेड़मा गांव को आज तक सड़क, स्कूल, पेयजल, आंगनबाड़ी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं।

Uploaded Image

ग्रामीणों के अनुसार गांव में न शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है, न आंगनबाड़ी, न सड़क और न ही सुरक्षित स्कूल भवन। इससे बच्चों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

 

आम आदमी पार्टी और नारायणपुर विधानसभा की ओर से जिला प्रशासन कोण्डागांव से मांग की गई है कि प्राथमिक शाला का तत्काल पुनर्निर्माण या मरम्मत कराई जाए, बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक भवन की व्यवस्था हो और गांव को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

Related Post