ब्रेकिंग न्यूज़ सासाराम -पटना रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग

बिहार के रोहतास में आज सोमवार सुबह सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन (53212) के एक जनरल कोच में अचानक आग लग जाने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी ट्रेन के इंजन से पांचवें कोच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा कोच धू-धू कर जलने लगा. ट्रेन के 6:45 बजे रवाना होने से पहले घटना हो जाने के कारण यात्री पहले ही कोच से उतर चुके थे

 रेलवे अधिकारियों और स्थानीय दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. प्रभावित कोच को इंजन से अलग कर दिया गया. राहत की बात यह रही कि समय पर कार्रवाई से किसी यात्री या रेलवे कर्मी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है अभी 

मिली जानकारी के अनुसार 

"सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन अपनी टाइमिंग के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी थी. उसी समय अचानक एक बोगी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरी बोगी जले लगी. अगर दमकल विभाग और रेलवे स्टाफ समय पर आते तो आग को बुझाया जा सकता था. रेलवे के स्टाफ ने भी आने में देर की, जिससे आग और फैल गई

हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया किसी यात्री या रेलवे कर्मी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है अभी

Related Post