कोंडागांव विधानसभा में ₹5.60 करोड़ के 17 विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक लता उसेंडी ने कहा— गांव-गांव पहुंच रहा विकास

कोंडागांव, 24 जून 2026 | बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ₹5.60 करोड़ की लागत से 17 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया।

Uploaded Image

भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में तोरंडी-केरापदर से सोड़मा मार्ग तक पुल-पुलिया सहित 4.20 किमी डामरीकरण सड़क निर्माण (₹4.63 करोड़), विभिन्न गांवों में सामुदायिक भवन, सीसी सड़क, रंगमंच, पुलिया एवं शेड निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा सर्व आदिवासी समाज भवन के लिए आहाता निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

Uploaded Image

विधायक लता उसेंडी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से आवागमन सुगम होगा तथा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Post