कोंडागांव, 22 जनवरी 2026 | सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर आज थाना बयानार अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बयानार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में एसडीओपी मर्दापाल सतीश भार्गव एवं थाना प्रभारी बयानार राकेश राठौर अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य, शाला स्टाफ, शाला संकुल स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड एवं अपराध से बचाव, बाल एवं लैंगिक अपराधों की रोकथाम, विधिक सेवा प्राधिकरण के उपयोग तथा नशे से स्वयं व अपने परिवार को दूर रखने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना रहा।
