कोंडागांव, 14 दिसंबर 2025 | नए साल के स्वागत को यादगार बनाने के लिए कोंडागांव में 31 दिसंबर को एक भव्य लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया जा रहा है। बॉलीवुड ब्लास्ट 2025 नामक इस विशेष संगीत संध्या में इंडियन आइडल फेम एवं प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर चारु सेमवाल अपनी शानदार आवाज़ का जादू बिखेरेंगी।
यह लाइव कॉन्सर्ट स्टेडियम ग्राउंड, कोंडागांव में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन सिद्धार्थ जैन एवं महेश शिरोमणि द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, खासकर युवाओं में इस म्यूजिकल नाइट को लेकर जबरदस्त क्रेज है।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम नए साल की पूर्व संध्या पर मनोरंजन, संगीत और उत्साह से भरपूर रहेगा। चारु सेमवाल बॉलीवुड के मशहूर गीतों के साथ-साथ इंडियन आइडल के लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति देंगी, जिससे दर्शकों को एक यादगार अनुभव मिलेगा।
कार्यक्रम के पास के लिए संपर्क नंबर 9609299000 एवं 7879567895 जारी किए गए हैं। आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न सहयोगी एवं प्रायोजक भी शामिल हैं।
कोंडागांव में इस तरह के बड़े म्यूजिकल इवेंट से न केवल मनोरंजन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी नई पहचान मिलेगी।
