? मोबाइल पर आया 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट', कोरबा समेत कई जिलों में मौसम का खतरा!

कोरबा। प्रदेश के कई जिलों में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मोबाइल पर प्राप्त Extremely Severe Alert में कोरबा, रायगढ़, शक्ति और सरगुजा के कुछ क्षेत्रों में अगले तीन घंटों के भीतर तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। अलर्ट जारी होने के बाद लोगों में चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

मौसम विभाग ने नागरिकों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी लोगों से अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

Related Post