गाजीपुर- जकड़न से जुझ रहा बिजली का तार टूटा- जल्द होगा समाधान

Anp News Live गाजीपुर। शादियाबाद थाना चौराहा इंडिया एटीएम के पास एक बिजली के खंभे पर इतना तर लटक गया है कि इस भीषण गर्मी में कई बार शॉर्ट सर्किट हो चुका है। Uploaded Image

मंगलवार को शाम करीब 6 बजे अचानक बिजली का तार शॉर्ट सर्किट होकर थाना गेट की तरफ जाने वाली सड़क पर गिर गया। एक बड़ा हादसा होने से बचा कही न कही बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के पोल पर काफी तारों का जकड़न होने से कई बार राहगीर बाल बाल बच गए हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सूर्यभान पाण्डेय ने कड़ी निंदा करते हुए बताया कि अगर बिजली विभाग समय रहते जर्जर तारों की रिपेयरिंग व सुरक्षा दृष्टिकोण पर विचार नहीं किया गया तो संगठन विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरेगा

वही सादात पॉवर हाऊस पर तैनात क्षेत्रीय जेई ने बताया की बहुत जल्द उसको ठीक किया जाएगा साथ ही बिजली चोरी पर भी अंकुश लगाया जाएगा। अब देखना होगा कि बिजली विभाग कितनी गंभीरता से कार्य करती है

Related Post