Anp news live Korba भीषण गर्मी और जल संकट के बीच भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वार्ड क्रमांक 40, 41 और 42 में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर स्थानीय लोगों को बड़ी राहत दी है। कंपनी की इस पहल से गर्मी के कठिन दौर में सैकड़ों परिवारों को पानी की समस्या से राहत मिल रही है।
बालको द्वारा विभिन्न वार्डों में नियमित जल आपूर्ति की व्यवस्था किए जाने से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में कंपनी का यह सहयोग लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।
वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद सतेंद्र दुबे ने बालको की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के समय कंपनी द्वारा पेयजल उपलब्ध कराना बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि बालको हमेशा समुदाय की जरूरतों को समझते हुए सहयोग के लिए आगे आता है, जिससे लोगों को समय पर राहत मिलती है।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी कंपनी के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालको ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जनहित में महत्वपूर्ण कार्य किया है। कंपनी की यह पहल समुदाय के प्रति उसकी संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
