1076 पर दर्ज होगी शिकायत, सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगी जानकारी सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोंडागांव, 30 मई 2026 | मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शनिवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Uploaded Image

प्रशिक्षण में सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सलाहकार अशोक चौबे एवं प्रशिक्षक पवन तिवारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 1076 पर नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जिसकी जानकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगी। शिकायतों की रियल-टाइम ट्रैकिंग यूनिक टोकन नंबर के माध्यम से की जाएगी।

Uploaded Image

अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन 24 घंटे संचालित रहेगी तथा शिकायतों के निराकरण का प्रयास सात दिनों के भीतर किया जाएगा। शिकायतों के समाधान के लिए ब्लॉक से लेकर सचिव स्तर तक चार स्तरीय व्यवस्था बनाई गई है। निर्धारित समय-सीमा में समाधान नहीं होने पर शिकायत स्वतः अगले स्तर पर प्रेषित हो जाएगी। कार्यक्रम में एसडीएम अजय उरांव सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Related Post