राज्य सरकार के दो वर्ष के उपलक्ष्य में निकली विकास रथ यात्रा

राज्य सरकार के दो वर्ष के उपलक्ष्य में निकली विकास रथ यात्रा

 

राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर विकास रथ यात्रा वालीसीमा से शरू हुई भोजपुर में रात्रि विश्राम करेगी। ग्राम पंचायत वालीसीमा भोजपुर, शिवपुरी, नलवा, मुनिया पंचायत में विकास रथ यात्रा एलसीडी से ग्रामीण जन को भारत सरकार के और राजस्थान सरकार के जन उपयोगी विकास कार्यों को बताया गया और वक्ताओं ने इसके बारे में उद्बोधन भी दिया। सभी वक्ताओं ने राजस्थान के 2 वर्ष में जो विकास हुए जो अच्छे-अच्छे कार्य हुए और जो आगे करने हैं उनके बारे में ग्रामीणों को अपने उद्बोधन से बताया।

 

 कार्यक्रम में लाखेश्वर जनप्रतिनिधि रामलाल मीणा, रूपलाल मीणा, विधानसभा रथ अभियान प्रभारी चंद्रपाल सिंह पारेल, जनप्रतिनिधि सूरजमल मीणा, पूरी लाल मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल गमेती, प्रगति प्रसार अधिकारी नरेंद्र सुनिया, प्रशासक विष्णु देवी मीणा प्रशासक शंकर लाल मीणा शिवपुरी ग्राम विकास अधिकारी अश्विन मीना कनिष्ठ सहायक मोहब्बत सिंह प्रशासक सागर देवी नलवा, गंगा राम मीणा, ग्राम विकास अधिकारी मुस्कान मीना, पशु परिचय सीता देवी, सदस्य पांचू राम, भोलाराम, दिनेश, प्रकाश, खेमराज भोजपुरी प्रशासन कालूराम मीणा, सचिन उपाध्याय एवं ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।

Related Post