कोंडागांव में विहंगम योग संत समाज द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 19 यूनिट रक्त संग्रहित

कोंडागांव, 28 अक्टूबर 2025। विहंगम योग संत समाज कोंडागांव के तत्वावधान में आज मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें समाज के सदस्यों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस दौरान कुल 19 यूनिट रक्तदान किया गया। आयोजन के दौरान रक्तदाताओं को जिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान एक महादान है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने का उद्देश्य रखा गया है।

 

अस्पताल प्रबंधन ने विहंगम योग संत समाज के इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

Related Post