दो दिवसीय वार्डन शिक्षक जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

दो दिवसीय वार्डन शिक्षक जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

 

प्रतापगढ़, 08 जनवरी। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग और मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से कार्यालय सभागार में दो दिवसीय वार्डन शिक्षक जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 08.1.2026 प्रारम्भ हुआ। नवादि समर्थ कौशल कार्यक्रम के तहत हुई कार्यशाला में 20 अध्यापकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में संवाद, टीमवर्क, समाधान, समानुभूति और स्व-जागरूकता सहित 11 प्रमुख कौशलों पर सत्र आयोजित किए गए। 

प्रशिक्षण उपायुक्त नीता वसीटा ने भाग लेकर प्रतिभागियों को जीवन कौशल के महत्त्व एवं आश्रम छात्रावासों में नियमित सत्रों को आयोजन करने के निर्देश दिए एवं बताया कि बच्चों में गतिविधि आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने और सकारात्मक लक्ष्य भावनात्मक एवं व्यावहारिक बदलाव लाने को कहा गया। कार्यशाला में कुल 12 सत्र प्रस्तावित किए गए, जिससे विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास मास्टर ट्रेनर ममता पाटीदार और इंद्रपाल ने प्रशिक्षण का संचालन किया।

Related Post