अरनोद में लंपी वायरस से ग्रस्त गाय का इलाज जारी
युवा टीम अरनोद के सदस्य आयुष सेठिया ने बताया कि दो साल पहले फैली महामारी लंपी एक बार फिर दस्तक दे चुकी है। प्रतापगढ़ जिले के कई गांवों के साथ-साथ अरनोद क्षेत्र की गायें भी इस बीमारी से ग्रस्त हो रही हैं।
अरनोद में एक गाय पिछले चार दिनों से बीमार है, जिसका लगातार उपचार टीम के माध्यम से पशु चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। आज पुनः इलाज कराया गया, जिसमें युवा टीम अरनोद के सदस्य अजय गायरी, विजय चौधरी सहित पशु चिकित्सालय से प्रहलाद व लखन मौजूद रहे।
युवा टीम अरनोद बीमार पशुओं की सेवा और इलाज में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
