कुएंमारी अंचल के ग्रामीणों ने पहाड़ काटकर खुद बनाई सड़क, शासन-प्रशासन को दिखाया आईना

कोंडागांव, 12 नवंबर 2025| आजादी के 79 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र का नंदगट्टा गांव अब तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। ग्राम सरपंच, विधायक और कलेक्टर को कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

Uploaded Image

Uploaded Image

केशकाल विकासखंड के ग्राम पंचायत होनहेड़ का आश्रित गांव नंदगट्टा, जो विकासखंड मुख्यालय से लगभग 45–50 किलोमीटर दूर स्थित है, आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुएंमारी तक तो पक्की सड़क बनी है, परंतु उसके आगे के 5–10 किलोमीटर के क्षेत्र तक कोई सड़क नहीं है। ग्रामीणों को अब भी कंटीली झाड़ियों, चट्टानों और पहाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

Uploaded Image

Uploaded Image

सरकार की उदासीनता से निराश होकर ग्रामीणों ने स्वयं सड़क बनाने का निर्णय लिया है। ग्रामसभा आयोजित कर तय किया गया कि प्रत्येक घर से दो से तीन लोग रोजाना अपने औजार—फावड़ा, कुदाल, गैती, कुल्हाड़ी और साबल लेकर पहाड़ की चट्टान काटकर सड़क निर्माण में जुटेंगे। बीते एक महीने से यह कार्य लगातार जारी है, जिससे ग्रामीणों की आत्मनिर्भरता और एकजुटता की मिसाल पूरे अंचल में चर्चा का विषय बन गई है।

Related Post