भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा विद्यालय का प्रांगण

पीएम श्री विद्यालय तिलकेजा में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। झंडात्तोलन होते ही बच्चे द्वारा गांव में भ्रमण किया गया एवं स्कूल में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जैसे भाषण रंगोली व अन्य कार्यक्रम।

जिसमें छोटे छोटे बच्चे तिरंगा के साथ भारत माता के जयकारे लगाते नजर आए। इसी कार्यक्रम में प्राचार्य श्री मालिक राम श्रीवास प्रभारी प्राचार्य पाण्डेय सर ने एवं समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकगण कर्मचारियों की मौजूदगी में आजादी अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण विद्यालय के प्राचार्य श्री मालिक राम श्रीवास ने किया।

 

भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा विद्यालय का प्रांगण

Uploaded Image

इस अवसर पर शानदार परेड के साथ देशभक्ति की भावना को बढ़ाया गया। इस सम्मानीय अवसर पर विद्यालय प्रांगण भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। सभी ने राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

प्रभारी प्राचार्य श्री पांडेय सर ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि यह दिन हम सभी के लिए गर्व का दिन है। हमारा देश 79 वर्ष की स्वाधीनता मना रहा है। हमारे बच्चे देश के भविष्य हैं। हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभाएंगे।

वही मुख्य अतिथि के रूप में SMDC के अध्यक्ष किशन साव सरपंच श्रीमती तेरस कंवर जनपद सदस्य किशन लाल कोसले उप सरपंच पद्मा कौशिक व ग्रामीण जन उपस्थित रहें

Related Post