कोंडागांव, 13 अगस्त 2025 — कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आगामी 22 अगस्त को प्रस्तावित “कलम बंद – काम बंद” आंदोलन को सफल बनाने के लिए कोंडागांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रणनीति और कर्मचारियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संभागीय अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, संभाग प्रभारी कैलास चौहान, सुनील भटनागर, मुकेश तिवारी सहित फेडरेशन के दर्जनों पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
निर्णायक लड़ाई: सम्मान और अधिकारों की
बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह आंदोलन सिर्फ मांगों का नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और अस्मिता की निर्णायक लड़ाई है। 22 अगस्त को जिला स्तर पर होने वाला यह आंदोलन “मोदी की गारंटी लागू करो” अभियान के दूसरे चरण का हिस्सा है। इसके पहले, 16 जुलाई को हजारों कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया था।
फेडरेशन की 11 सूत्रीय मुख्य मांगें:
1. केंद्र सरकार के समान DA की तिथि से भुगतान
2. DA एरियर्स की राशि GPF में समायोजन
3. चार स्तरीय समयमान वेतनमान
4. पिंगुआ कमेटी रिपोर्ट सार्वजनिक करना
5. पुरानी पेंशन योजना की बहाली
6. सहायक शिक्षकों और पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान
7. अनुकंपा नियुक्ति में 10% सीमा में शिथिलीकरण
8. प्रदेश में कैशलेस चिकित्सा सुविधा
9. अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस
10. दैनिक, अनियमित, संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण नीति
11. सभी विभागों में सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करना
जनजागरण और सामूहिक अवकाश का आह्वान
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ब्लॉक और सेक्टर स्तर पर जनजागरण अभियान, ज्ञापन सौंपना, और अधिकतम कर्मचारियों को सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे।
फेडरेशन ने सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स से अपील की है:
22 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल हों
अपने क्षेत्रों में बैठकें व जनजागरूकता अभियान चलाएं
आंदोलन को जनांदोलन बनाएं
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
शिवराज सिंह ठाकुर (जिला संयोजक), निर्मल शार्दुल (उपसंयोजक), लोकेश गायकवाड (सहसंयोजक), हीरा नेताम, जगमोहन भोयर, आशीष ठावरे, हरीश जायसवाल, ललित किशोर, आर. के. मंडावी, पूजा कंवर, रेनुका, साधना मरावी, अभिलाषा मरकाम, चंपा कोमरा, पन्नालाल पांडेय, चंदन सेठिया, द्रुपत राज सेठिया, सुखमन नेताम, हरिराम साहू, ओमप्रकाश नेताम, संजय ठाकुर, सोएब अली, शकील खान, दिसनू, हृदय मंडावी, रामदेव कौशिक, भुनेश्वर पुजारी, बलराम निषाद, एस. आर. सोरी, प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष मरकाम, सतीश सोढ़ी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।
