कोंडागांव जिले में अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए पुलिस का विशेष अभियान, 31 जुलाई तक चला सघन सत्यापन

कोंडागांव, 1 अगस्त। जिला पुलिस द्वारा अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध प्रवासियों की पहचान और सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में यह अभियान 18 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक जिले के कोंडागांव, फरसगांव और केशकाल अनुविभागों में संचालित किया गया।

 

अभियान के दौरान पुलिस ने ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंटों, औद्योगिक क्षेत्रों, कबाड़ी व्यवसायियों, लेबर सरदारों, लेबर कॉन्ट्रैक्टरों तथा अन्य स्थानों पर सघन जांच कर लोगों का सत्यापन किया। इसके अलावा रात्रि के समय बस स्टैंड, रैन बसेरों, टेंट स्थलों और रेलवे लाइन किनारे बनी झोपड़ियों में रहने वालों की भी जांच की गई।

 

पुलिस के अनुसार जांच में संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्तियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से निवास करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।

Related Post