ग्राम कुसमा में सतनामी समाज ने ममतामयी मिनीमाता जी की 53वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कोंडागांव (छत्तीसगढ़), 12 अगस्त 2025: ग्राम कुसमा में सतनामी समाज द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं समाज की गुरुमाता ममतामयी मिनीमाता जी की 53वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने माता जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

ज्ञात हो कि 11 अगस्त 1972 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे के पास एक विमान दुर्घटना में मिनीमाता जी का असमय निधन हो गया था। वे वर्ष 1952 से 1972 तक लगातार सांसद रहीं और अपने संसदीय कार्यकाल में अस्पृश्यता निवारण, छत्तीसगढ़ की सिंचाई परियोजनाएं, और नारी शिक्षा जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किए।

 

मिनीमाता जी ने समाज, जाति, धर्म से ऊपर उठकर महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए संघर्ष किया। वे संपूर्ण नारी समाज के लिए प्रेरणा की प्रतीक थीं।

 

इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रतिमा के संस्थापक भुवन लाल मार्कंडेय, भूपेंद्र कुसो, भुर्वा सविता, जूली शमशेर, सुचिंद्र देवी, बूंदाबाई सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने माता जी के योगदान को स्मरण कर उन्हें नमन किया।

 

सतनामी समाज ने संकल्प लिया कि माता जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज सुधार और नारी upliftment के लिए कार्य करते रहेंगे।

Related Post