अरनोद से सांवरिया सेठ दूसरी पैदल यात्रा रवाना
120 किलोमीटर पैदल करेंगे यात्रा
अरनोद से सांवरिया जी तक पैदल यात्रा रविवार सवेरे 7 बजे अरनोद बस स्टैंड रामकुण्ड धर्मशाला से सांवरिया मित्र मंडल द्वारा दुसरी बार निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोग रवाना हुए। पैदल यात्रा में डीजे के साथ रवाना हुए पैदल यात्रा के रवाना होने से पूर्व राम कुंड में स्थित महादेव मंदिर हनुमान मंदिर पर सभी ने पूजा-अर्चना की वहां सेदेवनारायण मंदिर पहुंचे जहां पर सभी ने पूजा-अर्चना कर सकुशल यात्रा हेतु सभी ने आशीर्वाद लिया। दूसरी बार पैदल निकलने वाली सांवरिया जी तक पैदल यात्रा में सैकड़ों की तादाद में महिला-पुरुष ने भाग लिया। यात्रा तीन दिवसीय जिसमें सभी को खाने-पीने की व्यवस्था भी साथ में रखी गई है। यात्रा के सांवरिया जी में पहुंचने पर सांवरिया जी मंदिर में सभी पूजा-अर्चना करेंगे
।
