मोहेड़ा व कोदीनेरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन, उमड़ी भीड़ ग्रामीणों की समस्या का हुआ हाथों-हाथ समाधान

ग्राम पंचायत मोहेड़ा व कोदीनेरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस शिविर का अवलोकन विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा और नायब तहसीलदार कचरूलाल मालवीय ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई और ग्रामीण जनों को आवश्यक सूचनाएं प्रदान की गईं।Uploaded Image

 

शिविर में प्रगति प्रसार अधिकारी जितेंद्र बड़गोती, ब्लॉक समन्वयक पूनमचंद मालवीय, ग्राम विकास अधिकारी मोहेड़ा आनंदीलाल मीणा, प्रशासक मोहेड़ा प्रकाशचंद्र मीणा, ग्राम विकास अधिकारी कोदीनेरा पुष्पा मीणा और प्रशासक कोदीनेरा मंजू मीणा मीणा उपस्थित रहे।Uploaded Image

 

इस अवसर पर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा द्वारा वृक्षारोपण, पट्टा वितरण, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा पॉलिसी, नरेगा जॉब कार्ड और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।Uploaded Image

 

साथ ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ग्रामीणों को एसबीएम की जानकारी दी गई और उन्हें स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और योजनाओं का लाभ उठाया।

Related Post