कोपरा पंचायत में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने किया श्रमदान, स्वच्छ गांव का लिया संकल्प

बड़ेराजपुर/ कोंडागांव, 5 अगस्त। कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोपरा के भंडारपारा में स्वच्छता और जनभागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। जनपद सदस्य श्रीमती अंजली शोरी ने ग्रामीणों, युवाओं और युवतियों के साथ मिलकर श्रमदान किया। इस दौरान महादेव कुंजाम, दिनेश कुंजाम सहित कई ग्रामीणों ने अपने परिवार के साथ नालियों की साफ-सफाई की और सड़क पर बने गड्ढों को समतल कर आवागमन को सुगम बनाया। ग्राम पंचायत के कोटवार श्री प्रकाश कोर्राम ने भी श्रमदान में सक्रिय सहयोग दिया।

Uploaded Image

ग्रामीणों ने कहा कि केवल व्यक्तिगत स्वच्छता ही नहीं, बल्कि आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कचरे का उचित निपटान करने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने मिलकर "स्वच्छ गांव, सुंदर गांव" बनाने का संकल्प लिया और भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों में सामूहिक भागीदारी निभाने का भरोसा जताया।

Related Post