कोंडागांव, 12 जुलाई 2026 | बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने रविवार को नगर के बाजारपारा क्षेत्र का निरीक्षण कर साप्ताहिक बाजार के सुव्यवस्थित पुनर्विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आम नागरिकों, व्यापारियों तथा ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजार परिसर में आधुनिक एवं व्यवस्थित शेड निर्माण, बेहतर विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त हाईमास्ट एवं प्रकाश व्यवस्था तथा वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग विकसित करने का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

अधिकारियों को बाजार को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जल्द कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान मनोज जैन, सोनामणि पोयाम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिन गुप्ता तथा राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
