अवैध महुआ शराब पर मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्यवाही 40 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चोरभट्ठी मेन रोड स्थित गुलमोहर पेड़ के पास दबिश देकर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 40 हजार रुपए बरामद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी रघुवीर कश्यप (30 वर्ष), पिता संतोष कश्यप, निवासी ग्राम पौना, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना मुलमुला के निरीक्षक शिवानंद, सहायक उपनिरीक्षक हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी, आरक्षक राजेश कश्यप एवं आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post