रामपुर में विकास की रफ्तार तेज: खुटाकुड़ा-घिनारा सड़क निर्माण से बदलेगी तस्वीर

Anp News Live Korba रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वनांचल इलाकों में विकास को नई गति देते हुए खुटाकुड़ा से घिनारा तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। करीब 4.5 किलोमीटर लंबी और लगभग 5 करोड़ रुपये लागत की इस सड़क परियोजना का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह राठिया द्वारा ग्राम खुटाकुड़ा एवं सुवरलोट चौक बोरई नाला के पास किया गया।

इस सड़क निर्माण को क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। वर्षों से जर्जर सड़क और बारिश के मौसम में आवागमन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने इस परियोजना को राहत और विकास की नई उम्मीद बताया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता की हर समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में यह मांग केवल कागजों तक सीमित रही, लेकिन वर्तमान विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति दिलाकर जमीन पर उतारने का काम किया है। यही कारण है कि क्षेत्र में उनके प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद खुटाकुड़ा, सुवरलोट, नवापारा और घिनारा सहित आसपास के गांवों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में सरपंच संघ करतला इकाई अध्यक्ष रामेश्वर राठिया, नवापारा सरपंच छत्रपाल सिंह, सुवरलोट सरपंच तेजस्वरी राठिया, घिनारा उपसरपंच हेमंत सिंह राठिया, नवापारा उपसरपंच दिला दास महंत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि यह सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनेगी और वनांचल क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Post