अवैध क्लिनिक नोटिस के बाद भी बिना डरे कर रहा मरीजों का इलाज।
पीथमपुर सेक्टर 1 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ, धार ने पीथमपुर स्थित चौधरी पॉली क्लिनिक एंड डे केयर सेंटर एवं निमाड़ क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। गंभीर उल्लंघनों पर को नोटिस जारी किया गया, तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण जवाब मांगा गया था। लेकिन उसके बाद भी बिना अनुमति अवैध रूप से संचालक बिना डरे क्लिनिक चला रहे है और मरीजों का इलाज कर रहा है। उनके स्वास्थ्य और उनकी जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है। परंतु अभी तक जिम्मेदार अधिकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
नालछा ब्लॉक बीएमओ जोगेंद्र सिंह से 8 दिन पूर्व पूछताछ पर “जल्द कार्रवाई होगी” का आश्वासन मिला, लेकिन अब फोन उठाने से भी बच रहे हैं।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धार अनीता सिंघारे से बात करने उन्होंने कहा । बीएमओ स्तर पर कमेटी अधिकृत रहती है मैं उनसे बात कर जल्द से तत्काल इन अवैध क्लिनिक पर विधिवत कार्रवाई के निर्देश देती हु।
इसके अलावा भी पीथमपुर में कई क्लिनिक बिना अनुमति के अवैध रूप से संचालित हो रही है इस पर भी अनीता सिंघारे ने कहा की ब्लॉक स्तर पर कमेटी बनाई गई है और उनकी जिम्मेदारी होती है कि वह अपने ब्लॉक के अंदर जो भी अवैध क्लिनिक संचालित हो रही है उस पर कार्रवाई करे । इस संबंध में पुनः कमेटी को निर्देश जारी कर देता हूं।
