मरवाही के मुख्य बाज़ार चौक का नामकरण “श्री मोदनसेन जी महाराज चौक” के नाम पर, नगर परिषद ने सर्वसम्मति से किया ऐतिहासिक निर्णय

मरवाही/प्रयास कैवर्त

- नगर पंचायत मरवाही परिषद ने हलवाई समाज की वर्षों पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए नगर के सबसे व्यस्त एवं प्रमुख मुख्य बाज़ार चौक का नामकरण “श्री मोदनसेन जी महाराज चौक” के नाम पर करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। हाल ही में आयोजित नगर पंचायत परिषद की सामान्य सभा की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। विशेष बात यह है कि यह नगर परिषद द्वारा पारित किया गया प्रथम चौक नामकरण प्रस्ताव है।

श्री मोदनसेन जी महाराज हलवाई समाज के उत्पत्तिकर्ता है उनके नाम पर चौक का नामकरण होने से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता तथा समाज के गौरव को नई पहचान मिलेगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु बाबा गुप्ता जी ने कहा कि हलवाई समाज का मरवाही के व्यापार, सामाजिक विकास एवं जनसेवा में सदैव महत्वपूर्ण योगदान रहा है। परिषद का यह निर्णय समाज के श्रद्धेय श्री मोदनसेन जी महाराज के प्रति सम्मान एवं नगर परिषद की समाज के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत सभी वर्गों एवं समाजों को साथ लेकर मरवाही के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 100 वर्षों के लंबे अंतराल से निरंतर हलवाई समाज मरवाही के सर्वांगीण विकास में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है  

इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश हलवाई समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र गुप्ता (स्वीट इंडिया) ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके मार्गदर्शन में हलवाई समाज मरवाही द्वारा अध्यक्ष श्री मति मधु बाबा गुप्ता एवं परिषद के सभी पार्षदों का सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री विजय हलवाई, व्यापार संघ मरवाही अध्यक्ष - श्री चमन कुमार हलवाई, श्री आशीष हलवाई, श्री अंशु हलवाई, श्री रवि हलवाई, श्री सार्थक हलवाई, श्रीमती सरोज हलवाई, श्रीमती छाया हलवाई ,श्रीमती पूजा हलवाई, श्रीमती गीता हलवाई सहित समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

हलवाई समाज मरवाही ने नगर परिषद के इस निर्णय को समाज के सम्मान, पहचान एवं गौरव से जुड़ा ऐतिहासिक कदम बताते हुए परिषद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

Related Post