जम्बुरी तैयारी को लेकर बैठक आयोजित 

 

जम्बुरी तैयारी को लेकर बैठक आयोजित 

प्रतापगढ़, 14 नवंबर।भारत स्काउट गाइड की ओर से 19 वी राष्ट्रीय स्काउट/गाइड जंबूरी दिनांक 23 से 29 नवम्बर तक लखनउ (उतरप्रदेश) मे आयोजित कि जा रही है। जिसकी प्रारम्भिक तैयारी हेतु सी.ओ स्काउट/गाइड रेखा शर्मा ने स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कुल अरनोद में बैठक आयोजित कि गई।

जिसमे सी.ओ गाइड रेखा शर्मा ने बताया कि जम्बूरी में प्रतापगढ़ जिले से राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय अचलावदा, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल अरनोद व नालन्दा स्कुल थडा भाग लेगे। जम्बुरी में जाने वाले स्काउट/गाइड को दिशा निर्देश प्रदान किये इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कुल अरनोद के प्रधानाचार्य धमेन्द्र विरवाल, स्काउटर मानसिह देवडा, रमेश चन्द्र मीणा, जितेन्द्र शर्मा व अजय मेघवाल उपस्थित रहे।

Related Post