मानिकपुर पुलिस का ऑपरेशन तेज रफ्तार — 8 बाइक सवार शिकंजे में, मॉडिफाइड साइलेंसर पर कसा शिकंजा

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर, थाना कोतवाली की टीम ने शहर में तेज रफ्तार, खतरनाक स्टंट और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर से उपद्रव मचाने वाले बाइक चालकों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में 8 मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालान कर मामले न्यायालय में पेश किए गए।

 

अभियान के दौरान मुख्य सड़कों और चेकिंग प्वाइंट्स पर पकड़े गए चालकों में कोरबा, रायगढ़ और बालको नगर के युवक शामिल हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि दोबारा नियम तोड़ने वालों पर वाहन जब्ती और जेल की सजा जैसी कड़ी कार्रवाई होगी।

 

पुलिस की अपील– यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें, अनावश्यक शोर और स्टंट से बचें, और शहर के शांत माहौल को बनाए रखने में सहयोग दें।

 

पकड़े गए चालकों का विवरण

01. CG12BH4371 प्रथम वायवाची पिता नंदन वायवाची, साकिन साउ पुरानी बस्ती कोरबा 23 वर्ष थाना कोतवाली, जिला कोरबा

02. CG12BH3758 को आशीष पिता कोकासिंह, साकिन एमपीएमनेगर कोरबा 19 वर्ष थाना सिविल लाइन, जिला कोरबा

03. CG11B6563 शशिकांत खुट्टे पिता उमाशंकर खुट्टे, साकिन अस्पताल के पीछे, रायगढ़ 21वर्ष थाना सिविल लाइन, जिला कोरबा

04. CG12AB4872 प्रदुम साहू पिता सुरेंद्र सिंह साहू, साकिन रुजगामार, बालको नगर कोरबा 19 दुर्गापुर चौकी, थाना बालको नगर

05. CG12BK9512 भोलाशाह पिता इरफान शाह, साकिन साउ पुरानी बस्ती, धुनगुरा 23 वर्ष थाना कोतवाली, जिला कोरबा

06. CG12BM2616 सनी यादव पिता राज किशोर यादव, साकिन चेकपोस्ट, भद्रवाहा 22 थाना बालकोनगर, जिला कोरबा

07. CG12AD3450 शशिकांत नागर पिता प्रेमकुमार नागर उम्र 18 वर्ष साकिन आइटीआई रोड, रायगढ़ थाना सिविल लाइन, जिला कोरबा

08. CG12BK6157 धनराम महंत पिता नंदकुमार महंत, साकिन मोतीसागरपारा कोरबा 21 थाना कोतवाली, जिला कोरबा

Related Post