Anp News Live Korba अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल कोरबा में सेवा और संवेदना से जुड़ा प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरण कर मातृ शक्ति के त्याग, ममता और सेवा भाव को नमन किया गया।
यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जिला अस्पताल) कोरबा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सेवा और आत्मीयता से भरे इस आयोजन ने अस्पताल परिसर में अपनत्व का माहौल बना दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, त्याग और संस्कार हर व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देते हैं तथा मातृ शक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है।
वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि मां त्याग, समर्पण और अथाह प्रेम की सबसे बड़ी शक्ति हैं। मातृ दिवस हमें मातृ शक्ति के सम्मान और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा सदैव समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को लेकर प्रतिबद्ध रहा है तथा आगे भी जरूरतमंदों तक सहायता और संवेदनाएं पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा।
कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सोशल मीडिया सह संयोजक नीरज ठाकुर, अमित स्वर्णकार, स्वाति कश्यप, अनुसुईया राठौर, चंचला राठौर, हेमा शर्मा, गायत्री श्रीवास, केया सेनगुप्ता, सरिता महंत, राधिका श्रीवास सहित महिला मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मातृ दिवस पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम समाज के प्रति भाजपा महिला मोर्चा की संवेदनशील सोच और जनसेवा के संकल्प का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।
