कोंडागांव नगर पालिका की सख्त कार्रवाई — एक ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, नौ को नोटिस

कोंडागांव, 11 नवंबर 2025। नगर पालिका क्षेत्र में स्वीकृत सड़क, नाली और सामाजिक भवन जैसे विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कई ठेकेदारों ने कार्य अधूरा छोड़ दिया था या कार्य प्रारंभ ही नहीं किया था।

Uploaded Image

नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और परिषद् के निर्णय के अनुसार, जिला स्टेडियम निर्माण कार्य के ठेकेदार मैसर्स तिरुपति कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट किया गया है, जबकि 9 अन्य ठेकेदारों को सात दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ करने का नोटिस जारी किया गया है।

 

नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय सीमा में कार्य प्रारंभ नहीं करने पर शेष ठेकेदारों को भी स्वतः ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

Related Post