कोंडागांव, 25 अगस्त 2025: बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी द्वारा आज ग्राम पंचायत बड़ेबेंदरी एवं संबलपुर में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।
ग्राम पंचायत बड़ेबेंदरी में आयोजित कार्यक्रम में सुश्री उसेंडी ने कुल 430.81 लाख रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात ग्रामीणों को दी। इनमें प्रमुख रूप से:

1. 21.10 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक सहकारी समिति गोदाम सह दुकान एवं शौचालय निर्माण कार्य का लोकार्पण,

2. 6.00 लाख रुपये की लागत से सिरहा कोना मुरारीपारा के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन,

3. 395.00 लाख रुपये की लागत से ग्राम बड़ेबेंदरी से शंकरनगर मार्ग तक 3.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण का भूमिपूजन,

4. 8.71 लाख रुपये की लागत से कैलाश भारद्वाज के घर से स्कूल तक 300 मीटर सीसी रोड कार्य का लोकार्पण शामिल है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत संबलपुर में भी विधायक लता उसेंडी ने कुल 23.38 लाख रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया:

1. 4.00 लाख रुपये की लागत से सात बहनी देवी मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य,

2. 19.38 लाख रुपये की लागत से अटल समरसता भवन निर्माण कार्य।
इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक ढांचे को भी सशक्त किया जा रहा है। क्षेत्र के स्कूली बच्चों को खेल सामग्री का वितरण भी किया है।
स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
