कोंडागांव विधायक ने दी 60 लाख की सौगात, माकड़ी विकासखंड में 08 निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन

कोंडागांव, 04 दिसम्बर 2025 | बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने जिले के माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न गांवों को 60 लाख रूपए के 08 निर्माण कार्यों की सौगात दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Uploaded Image

विधायक सुश्री लता उसेंडी ने सबसे पहले माकड़ी विकासखंड के ग्राम पंचायत रांधना धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण और समिति से धान खरीदी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सुचारू रूप से धान खरीदी के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने ग्राम पंचायत बागबेड़ा के ग्राम खुड़ी में 05 लाख रूपए की लागत के सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत उलेरा के खासपारा रंगमंच निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत कोकोड़ी में 09 लाख रूपए की लागत से माध्यमिक शाला स्कूल से तालाब तक 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य और 05 लाख रूपए की लागत से ग्राम कोकोड़ी भर्रापारा फूलकाचर में शिवमन्दिर के सामने शेड निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत गुहाबोरण्ड में 12 लाख रूपए की लागत से रावण भाटा से तालाब तक 600 मीटर नाली निर्माण कार्य और 09 लाख रुपए की लागत से गुहाबोरण्ड मनजीत शोरी घर से अस्तु घर तक 300 मीटर सी सी सड़क निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत पूसपाल में 09 लाख रूपए की लागत से पुसपाल मुख्य मार्ग से मानिक घर तक 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य और ग्राम पंचायत सोनाबेड़ा में 09 लाख रूपए की लागत से डिंडापारा में धोज कुमार पांडे घर से ब्रम्ह दास वैध घर तक 300 मीटर सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। 

Uploaded Image

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भागवती महेश नेताम, जनपद उपाध्यक्ष बैसाखू कोर्राम, दीपेश अरोरा, संजू ग्वाल, अनिल अग्रवाल, मनोज साहू, कृष्णा पोयाम, ललित पोयाम, दिनेश नेताम, संजू पोयाम, बालकुंवर प्रधान, सुधर बघेल, अनत जैन, जनपद सदस्य पूजा शर्मा, पन्ना लाल नेताम, विद्या नेताम, गायत्री नेताम, हेमलता मरकाम, रामलाल नेताम, महेश नेताम, मेसलाल पोयाम और सरपंचगण उपस्थित रहे।

Related Post